गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के 4 घरेलू उपाय - 4 home remedies to get rid of oily skin in summer

अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो हो सकता है आप अपने चहरे के टी जोन में इन समस्याओं से जूझ रही हों। नहीं समझ आया न? हम बताते हैं!

हम सभी के चेहरे में एक टी जोन होता है। कल्पना करें कि आपका चेहरा एक बड़े ‘T’ आकर के अक्षर से घिरा हुआ है जिसमें शामिल हैं – फोरहेड, नाक और ठोड़ी। इसी T जोन में हजारों वसामय ग्रंथियां होती हैं। ये ग्रंथियां सीबम, या तेल के उत्पादन के लिए जिम्मेदार हैं, जो आपकी त्वचा की रक्षा और हाइड्रेट करने में मदद करती हैं।

हालांकि, कभी-कभी आपकी ग्रंथियां बहुत अधिक तेल बना सकती हैं, जिससे आपकी त्वचा ग्रीसी दिख सकती है या मुंहासों का खतरा बढ़ सकता है। इस क्षेत्र में आमतौर पर अतिरिक्त तेल, मुंहासे और ब्लैकहेड्स होते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी त्वचा तैलीय प्रकार की होती है।

अगर आपके पास भी एक ऑयली टी जोन हैं, तो अपने स्किन केयर रूटीन में इन घरेलू उपायों को अपनाएं

1. अंडे और नींबू का फेस मास्क

अंडे की सफेदी रोमछिद्रों को कसने के लिए जानी जाती है, जबकि नींबू में ब्लीचिंग और जीवाणुरोधी गुण होते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन – C आपके चेहरे से ऑयल को सोख लेगा और अंडे का सफ़ेद भाग चेहरे को मुलायम रखेगा।

जानिए कैसे बनाना है अंडे का फेस मास्क

एक अंडे के सफेद भाग को एक नींबू के रस के साथ मिलाएं
इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं
इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और सामान्य पानी से धो लें।

2. मुल्तानी मिट्टी और दही फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी अतिरिक्त तेल स्राव को रोकने और पोर्स को बंद करने के लिए बहुत अच्छी है। शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है और दही में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये सभी त्वचा से तेल हटाने और गर्मियों में राहत पहुंचाने में मददगार हैं।

जानिए कैसे बनाना है मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच शहद मिलाएं
चिकना पेस्ट पाने के लिए पर्याप्त मात्रा में दही मिलाएं
इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें
इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

3. टोनर के रूप में इस्तेमाल करें सेब का सिरका

सेब का सिरका आपकी त्वचा के लिए चमत्कार कर सकता है। यह त्वचा के लिए एक प्राकृतिक टोनर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है और त्वचा को चमकदार बना सकता है। एप्पल साइडर विनेगर त्वचा को चमकदार बनाने के लिए फाइन लाइन्स और ऑयली त्वचा को भी ठीक करता है।

टोनर को इस्तेमाल करने का तरीका

एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को पानी में घोल लें
अब कॉटन पैड से अपनी त्वचा पर लगाएं, बाद में धो लें।

4 हल्दी और बेसन का स्क्रब

बेसन और हल्दी को त्वचा पर इस्तेमाल करने से न सिर्फ टैनिंग दूर होती है, बल्कि इससे ऑयलीनेस और मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर इस्तेमाल करके अपनी त्वचा से अतिरिक्त तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं को साफ कर सकती हैं |

जानिए कैसे इस्तेमाल करना है बेसन और हल्दी का स्क्रब

एक बड़ा चम्मच बेसन लें, उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं
पानी की मदद से एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें
अंत में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर अच्छे से लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

तो गर्ल्स घबराएं नहीं, इन घरेलू उपायों से अपने ग्रीसी फेस को ग्लोइंग लुक में बदल दें।

यह भी पढ़ें : जानिए आपके बालों के स्वास्थ्य और विकास को कैसे प्रभावित करती है आपकी उम्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ