मासिक धर्म को लेकर अधिकांश महिलाओं या लड़कियों के मन में बहुत से सवाल उत्पन्न होते हैं। वह जानना चाहती हैं कि मासिक धर्म शुरू होने से पहले पीरियड आने के लक्षण क्या होते हैं? और पीरियड्स के दौरान मुझे कैसा महसूस होगा? इसके लिए आपको कुछ शारीरिक और मानसिक संकेत को समझना जरूरी है। इन संकेतों की मदद से 5 दिन या एक सप्ताह पहले आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपके पीरियड आने वाले है। 12 से 13 वर्ष की उम्र के बीच अधिकांश लड़कियों को पीरियड आना शुरू हो जाते है। प्रत्येक लड़की या महिला को मासिक धर्म का सामना करना पड़ता है। हम आपको बता दें कि पीरियड शुरू होने से पहले और पीरियड के दौरान प्रत्येक महीने लक्षण एक जैसे नहीं होते हैं।
पीरियड आने से पहले दिखने लगते है ये लक्षण– Before period symptoms in Hindi
पीएमएस (PMS) ऐसे लक्षणों का समूह है जो मासिक धर्म शुरू होने के दो सप्ताह पहले उत्पन्न हो सकते हैं। इन लक्षणों में शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दोनों शामिल हो सकते हैं। तथा मासिक धर्म शुरू होने से पहले प्रत्येक महीने यह लक्षण बदल सकते हैं। घबराने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि अधिकांश लक्षण आमतौर पर मासिक धर्म शुरू होने के साथ ही दूर हो जाते है।
अतः इन लक्षणों की पहचान कर प्रत्येक लड़की या महिला मासिक धर्म से पहले अपने आपको तैयार कर सकती है। पीरियड आने के पहले प्रगट होने वाले कुछ सामान्य लक्षण निम्न हैं:
- मुँहासे उत्पन्न होना
- स्तन में दर्द होना
- वजन बढ़ना
- चेहरे पर सूजन आना
- बेचैनी होना
- सिरदर्द या पीठ दर्द होना
- चिड़चिड़ापन महसूस होना
- थकान महसूस होना
- ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होना
- खाने की तीव्र इच्छा या अधिक भोजन करना
- मूड परिवर्तन (मूड स्विंग) या अवसाद जैसी समस्याएं उत्पन्न होना।
मासिक धर्म आने का लक्षण है पेट में ऐंठन – before menstrual cycle symptoms Abdominal cramps in Hindi
पेट में ऐंठन एक सामान्य पीएमएस लक्षण हैं, जो पीरियड शुरू होने से पहले लगभग सभी लड़कियों को महसूस होता है।
पेट में ऐंठन आपके मासिक धर्म से पहले शुरू हो सकती है और पीरियड शुरू होने के बाद कई दिनों तक रह सकती है। ऐंठन पीरियड के दौरान गंभीर सुस्ती, मामूली दर्द या अत्यधिक दर्द का कारण भी बन सकती है। मासिक धर्म से पहले ऐंठन पेट के निचले हिस्से में महसूस होती है। दर्द या ऐंठन की भावना आपके पीठ के निचले हिस्से और ऊपरी जांघों तक फैल सकती है।
मासिक धर्म शुरू होने से पहले प्रोस्टाग्लैंडीन (prostaglandins) नामक हार्मोन का उच्च स्तर गर्भाशय की नसों में संकुचन का कारण बनता है, जिसके कारण पेट में ऐंठन के साथ दर्द उत्पन्न होता है। इसके अलावा प्रोस्टाग्लैंडीन लिपिड सूजन का भी कारण बनता है।
पहली बार पीरियड आने की ओर इशारा करते हैं मुँहासे – Symptoms of period coming acne in Hindi
स्तनों में दर्द होना मासिक धर्म शुरू होने का है संकेत – Symptoms of period Tender breasts in Hindi
मासिक धर्म शुरू होने के कुछ दिन पहले आपके स्तनों में दर्द होना आम बात है। हालांकि यह दर्द मामूली होता है जिसे आप स्तनों को छूकर महसूस कर सकती है।
फर्स्ट हाफ मासिक धर्म चक्र के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ने लगता है, जो आपके स्तनों में दूध नलिकाओं के विकास को उत्तेजित करता है। इसके अलावा ओव्यूलेशन (ovulation) के दौरान प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ता है। जिसके परिणामस्वरूप स्तन ग्रंथियां बड़ी हो जाती है और स्तन में सूजन आ जाती हैं। इन परिवर्तनों के कारण आपके स्तनों में दर्द होने लगता है।


0 टिप्पणियाँ