यदि आप समय से पहले फेस पर होने वाली झुर्रियों से बचना चाहते है और लंबे समय तक जवां बने रहना चाहते है तो आपको अपने भोजन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। जब जब हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की बात आती है तो हमारा ध्यान के केवल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और चेहरे पर लगाने वाले फेस पैक की तरफ जाता है।
लेकिन क्या आपको पता कि आपके द्वारा खाया गया आहार भी फेस स्किन टाइटनिंग में आपकी मदद कर सकता है। आइये चेहरे की कसावट के लिए क्या खाएं? इसे विस्तार से जानते हैं।
चेहरे की स्किन को टाइट के लिए 5 खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
1.टमाटर खाएं:-
टमाटर का सेवन आपके चेहरे की त्वचा को टाइट करके सुन्दर बना देता हैं। इसमें बीटा-केरोटीन बहुत मात्रा में पाया जाता हैं यह स्किन की झुर्रियों और लाइन्स को ख़त्म करने में मदद करता हैं। टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में पाए जाते है इसलिए आप टमाटर का सेवन करें।
इसके आलावा मुंहासे या चेहरे पर दाग होने पर टमाटर के गुदे का इस्तेमाल कर इनसे छुटकारा पाया जा सकता है।
2.आंवला खाएं :-
आंवले में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र का असर आपके चेहरे पर नहीं पड़ने देते हैं। इसलिए नियमित रूप से आंवला जूस पीते रहने से आप लम्बे समय तक जवां दिखाई देते हैं। इसके सेवन से आपकी स्किन चमकदार बनती हैं। प्रतिदिन आंवले के रस में शहद मिला कर पीने से आपका चेहरा चमकदार बनता हैं और चेहरे से झाइयाँ ख़त्म होने लगती हैं।
3.ग्रीन टी :-
अपने चेहरे की त्वचा में कसाव लाने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट का एक प्राकृतिक स्रोत है। इसमें बहुत ही शक्तिशाली फाइटोन्यूट्रीएंट होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व हानिकरक फ्री रेडिकल्स को क्षति पहुंचाने से रोकते हैं। जो कि आपकी त्वचा में धब्बे, झुर्रीयां और डार्क सर्कल्स आदि का प्रमुख कारण माने जाते हैं। इस तरह से आप ग्रीन टी को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर फेस स्किन को टाइट कर सकते हैं।
4. बेरीज खाएं :-
बेरीज जैसे कि ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और चैरीज का सेवन फेस स्किन को टाइट करने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा को गोरा और चमकदार बनाता है। ब्लूबेरी के औषधीय गुण त्वचा के लिए एंटी-एजिंग फॉर्मूला के रूप में काम करता है जो चेहरे की त्वचा में कसाव लाने में मदद करता है।
5.नारियल खाएं :-
नारियल का सेवन सभी प्रकार की स्किन प्रोब्लम को दूर करने में मदद करता है। यदि आप चेहरे की त्वचा को टाइट करना चाहते है कच्चे नारियल का सेवन करें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल मोनोलौरिन एसिड और बोरिक एसिड पाए जाते है जो मुंहासे को ठीक करने में मददगार है। नियमित रूप से नारियल खाने और त्वचा में नारियल तेल का उपयोग करने से एटोपिक डर्माटाइटिस की गंभीरता को भी कम करता है।
6.गाजर खाएं:-
चेहरे की त्वचा पर कसाव लाने के लिए खाएं नट्स और बीज – Chehare ki skin par kasav lane ke liye khayen
स्किन टाइट करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए – Skin ko tight karne ke liye kya nahi khana chahiye
·
तेल में तला भोजन
·
चीनी
·
दूध
·
सोडा
·
ग्लूटेन
चेहरे की स्किन को टाइट करने के लिए आप गाजर का उपयोग कर सकते हैं। गाजर में पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है, यह आपकी त्वचा स्वास्थ्य को भी बढ़ावा दे सकती है। गाजर में बीटा कैरोटीन, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होती है। ये सभी आपकी त्वचा से विषाक्त पदार्थों को दूर करके अंदर से स्वस्थ्य बनाते हैं। इसके अलावा यह सूर्य से होने वाली क्षति से भी त्वचा की रक्षा करते हैं। नियमित रूप से गाजर का उपभोग कर समय से पहले उम्र बढ़ने के संकेतों झुर्रीयों आदि को भी रोकते हैं।
नट्स और बीज का सेवन करना हमारे संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसका सेवन स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है, यह आपके फेस से झुर्रियां को हटाने और फेस को जवां रखने में मदद करता है। इसलिए आप अपने आहार में अखरोट, काजू, बादाम, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, तिल के बीज, चिरोंजी आदि को शामिल कर सकते हैं।
यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।
इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।


0 टिप्पणियाँ