ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये 4 फेस मास्क - Apply these 4 face masks to get rid of the problem of dry skin

Get Rid Of Dry Skin Problem: सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन यानी रूखी त्वचा (Dry Skin) से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। नहाने के बाद त्वचा और भी ज्यादा ड्राई लगने लगती है। कई बार अधिक साबुन का इस्तेमाल, गर्म पानी से स्नान करने से भी त्वचा रूखी हो जाती है। हालांकि, कुछ लोगों की स्किन टाइप ड्राई ही होती है, ऐसे में किसी भी मौसम में उनकी त्वचा ड्राई (Dry skin care tips) ही रहती है। कई बार त्वचा की नमी और पोषण बढ़ते प्रदूषण, धूल-गंदगी आदि कारणों से भी खो जाती है। इससे भी त्वचा ड्राई हो जाती है, जिससे आपको खुजली हो सकती है।

यदि आप ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर चुके हैं, तो अब आयुर्वेद की तरफ रुख करें। जी हां, (Get Rid Of Dry Skin Problem) में कई ऐसे आसान उपचार हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। रूखेपन की समस्या को दूर करते हैं।ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये 4 फेस मास्क फल-फूल से तैयार पेस्ट लगाने से कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा हेल्दी नजर आने लगेगी।

1. केला-शहद का फेस मास्क लगाने ड्राई स्किन से छुटकारा पाए 

केला, शहद ये कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो त्वचा के लिए बेस्ट माने गए हैं। इनके इस्तेमाल से चेहरे की त्वचा अंदर से हेल्दी होती है। केले को स्मैश करके उसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। अब चेहरे को पानी से साफ कर लें। ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा तो मिलेगा ही, त्वचा पर ग्लो भी आ जाएगा।

2. चंदन का फेस मास्क लगाने ड्राई स्किन से छुटकारा पाए 

चंदन में कुछ ऐसे नेचुरल ऑयल मौजूद होते हैं, जो ड्राई स्किन की समस्या को दूर करते हैं। चंदन का इस्तेमाल सर्दियों के मौसम में जरूर करना (winter Dry Skin care tips in hindi) चाहिए। 1 चम्मच चंदन में थोड़ा सा गुलाबजल डालकर पेस्ट बनाएं। इसे अच्छी तरह से चेहरे की त्वचा पर लगाकर छोड़ दें। डेड स्किन सेल्स निकल जाएंगी। स्किन ड्राई भी नहीं नजर आएगी।

3. गेंदे के फूल से तैयार फेस मास्क लगाने ड्राई स्किन से छुटकारा पाए 

गेंदे के फूल आपके घर में है, तो इससे बेहतर कुछ और नहीं। गेंदे के फूल में फ्लेवेनॉएड होने के साथ ही कुछ आवश्यक तेल होते हैं, जो त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाते हैं। गेंदे के फूल को पीसकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। त्वचा को छूने से कोमल सा अहसास होगा। गेंदे का फूल त्वचा को पोषण भी देता है।

4. पपीता का फेस मास्क लगाने ड्राई स्किन से छुटकारा पाए 

पपीते सेहत के लिए जितना हेल्दी फल है, उससे कहीं ज्यादा यह स्किन को लाभ पहुंचाता है। त्वचा संबंधित कई समस्याएं जैसे ड्राई स्किन, रिंकल्स, उम्र बढ़ने के लक्षण, झाईं, लकीरें आदि को आप पपीते के पेस्ट से दूर कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ए त्वचा को रूखा (treatment for dry skin in hindi) नहीं होने देता है। इसके गूदा का पेस्ट बना लें और इससे चेहरे पर लगाकर मसाज करें। प्रतिदिन पपीते का इस्तेमाल त्वचा पर करेंगे, तो भी कोई साइड एफेक्ट्स नहीं होगा।

निष्कर्ष:- मुझे पूर्ण आशा है की आप लोग भी इस जानकारी को अपने आस-पड़ोसरिश्तेदारोंअपने मित्रों में Share करेंजिससे की हमारे बिच जागरूकता होगी और इससे सबको बहुत लाभ होगामुझे आप लोगों की सहयोग की आवश्यकता है जिससे मैं और भी नयी जानकारी आप लोगों तक पहुंचा सकूँ.!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ