Nikla Hua Pet Andar Karne Ke Upay: लोगों का पेट निकलना आज के समय में बहुत आम बात हो गयी है। जो लोग घंटों तक बैठकर काम करते है या किसी भी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते है। उन लोगों को पेट बाहर निकलने की अधिक परेशानी होती है। इसलिए आज हम आपको निकला हुआ पेट अंदर करने के सिंपल नुस्खे के बारे में बताएंगे। जानें निकला हुआ पेट अंदर कैसे करें?
निकला हुआ पेट देखने में तो ख़राब लगता ही है साथ में कई प्रकार की बीमारियों का कारण भी होता है। अधिक मोटापा अनके प्रकार की बीमारियों को लेकर आता है, इसलिए अपने शरीर को फिट रखना बहुत जरूरी होता है।
आप कुछ आसान तरीके से अपने घर पर ही बाहर निकला हुए पेट को अंदर कर सकते है। यहाँ दी गई टिप्स को फॉलो करके आप अतिरिक्त पेट की चर्बी को भी घटा सकता है। आइये निकला हुआ पेट अंदर करने के सिंपल नुस्खे (Nikla Hua pet andar Kaise Kare) को विस्तार से जानते है।
निकला हुआ पेट अंदर करने के उपाय – Nikla Hua Pet Andar Karne Ke Upay
निकला हुआ पेट अंदर करने के उपाय में गर्म पानी पियें
निकला हुआ पेट अंदर करने के सिंपल नुस्खे अधिक पानी पियें
बाहर निकले पेट को अंदर करने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करना होगा। इसके लिए दिन की शुरूआत गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर करें। और खाना खाने के 30 मिनिट पहले एक गिलास पानी पीयें। ऐसा करने पर आप अधिक खाना खाने से बच सकतें हैं, इससे वजन कम होता है। इसके साथ ही दिनभर में कम से कम 10 से 15 गिलास पानी जरूर पीएं।
पेट को अंदर करना है तो कोल्ड ड्रिंक्स को कहे न
अगर आप सॉफ्ट ड्रिंक्स या कोल्ड ड्रिंक्स का बहुत अधिक सेवन करते हैं तो आपका पेट कभी अंदर नहीं होगा। हाल ही हुए एक शोध की मानें, तो इन ड्रिंक्स को अधिक पीने से मोटापे का खतरा बढ़ता है। इनमे शुगर और कैलोरी की मात्रा अधिक होती हैं ये दोनों कारक पेट पर चर्बी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार मने जाते हैं। जिसकी वजह से पेट बाहर निकलने लगता है।
निकला हुआ पेट अंदर करने के सिंपल नुस्खे ग्रीन-टी पीएं
बाहर निकला हुआ पेट अंदर करने में ग्रीन टी बहुत ही लाभदायक होती है, इसके लिए आप दिन में कम से कम 2 बार ग्रीन टी पीयें। इसको पीने से शरीर मे जमा फैट 16 गुना तेजी से ज्यादा बर्न होता है। इसका कारण ग्रीन में मौजूद कैटेचिन नामक यौगिक होता है जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करता है। इससे आपका पाचन सही रहता है और पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
निकला हुआ पेट कम करने के उपाय थोड़ा-थोड़ा खाएं
निकला हुआ पेट अंदर करने के सिंपल नुस्खे चबाकर खाएं
बाहर निकले पेट को अंदर करने के लिए आप जब भी खाना खाएं इसे अच्छे से चबा-चबाकर खायें। चबा-चबाकर खाने से इसमें लार मिलती है और खाना आसानी से पचता है। खाना सही से पचने से पेट के आसपास अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं होती है। कुछ ही दिनों में निकला पेट अंदर करने के लिए जितना हो सके खाने को उतना चबाकर खाएं।
पेट अंदर करना है तो केवल अंडे का सफेद भाग खाएं
निकला हुआ पेट अंदर करने के सिंपल नुस्खे में नाश्ता करना बहुत ही जरुरी है कभी भी अपने नाश्ते को न छोड़ें और नाश्ते में अंडे का सफेद भाग भी शामिल करें। अंडे का सफेद भाग खाने से फैट कम होने लगता है। इसमें प्रोटीन होता है इसलिए टमी फैट घटाने के लिए हर दिन नाश्ते में अंडे के सफेद भाग का सेवन करें।
पेट को अंदर करने के उपाय हरी सब्जियां खाएं
ताजी हरी सब्जियों का सेवन कर पेट को अंदर किया जा सकता है। हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल होते हैं। जो शरीर के लिए यह बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमे पानी की मात्रा भी अधिक होती है। 60-70% पानी से भरपूर यह सब्जियां तेजी से वजन घटाती हैं और बेल्ली फैट कम करती हैं। खीरे को सलाद में सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपकी मोटी तोंद अंदर हो जाएगी।
निकला हुआ पेट कम करने के लिए खाने के तुरंत बाद न सोयें
देर रात को खाना खाना और उसके बाद तुरंत सो जाना भी पेट निकलने का एक प्रमुख कारण है। हमेशा सोने से 2 घंटे पहले ही रात का भोजन कर लें। बाहर निकला पेट अंदर करने के लिए रात के खाने में कुछ हल्का फुल्का ही खाएं। अगर खाना खाने के बाद 30 मिनिट का समय टहलने के लिए निकालेंगे, तो यह सोने पर सुहागा होगा।
पेट अंदर करने के घरेलू उपाय मॉर्निंग वॉक
सुबह पैदल चलना, जॉगिंग करना या फिर पेट संबंधी योग और एक्सरसाइज करना, पेट की चर्बी कम करने का बेहतरीन विकल्प है। ऐसा करने पर शरीर से धीरे-धीरे फैट भी कम होगा और आपका पाचन तंत्र भी इससे बेहतर होगा। ऐसा करने पर बॉडी को भरपूर ऊर्जा मिलेगी और पेट भी अंदर हो जायेंगा।
(और पढ़ें – बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय)
निकला हुआ पेट अंदर करने के सिंपल नुस्खे (Nikla Hua Pet Andar Karne Ke Upay) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।



0 टिप्पणियाँ