बुखार न होने के बाद भी बच्‍चों का माथा गर्म क्‍यों रहता है ? हो सकते है यह 3 कारण - Why do children's foreheads remain hot even when there is no fever? it could be 3 reasons

माता-पिता अपने बच्‍चों की हेल्‍थ को लेकर हमेशा बहुत चिंतित  रहते हैं। बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य में जब कोई छोटा या बड़ी प्रॉब्लम आती है माता-पिता को परेशान कर देती है। क्‍योंकि छोटे बच्‍चों का इम्‍यून सिस्‍टम बड़ों की तुलना में कमजोर होता है, इसलिए उन्‍हें जल्‍दी ठंड लगना, संक्रमण के संपर्क में आना और सर्दी-जुकाम जैसी चीजें जल्‍दी पकड़ लेती हैं। कई बार ऐसा होता है कि बच्‍चे का माथा गर्म हो जाता है, लेकिन जब थर्मामीटर से शरीर का तापमान चेक करो तो वो नॉर्मल रहता है। यहां तक की जब डॉक्‍टर के पास जाओ तो वो भी बच्‍चे को बुखार न होने की बात कहते हैं। आखिर फिर माथा गर्म होने का क्‍या कारण हो सकता है? क्‍या बच्‍चे को बुखार है लेकिन वो थर्मामीटर में नहीं आ रहा है? या कोई और कारण हो सकता है? अगर आपके भी ऐसे ही सवाल हैं तो आज हम आपको इनका जवाब देने के साथ ही बच्‍चों का माथा गर्म क्‍यों रहता है ? हो सकते है यह 3 कारण 

1.बाहर का टेम्‍परेचर हो सकता है कारण

जब बाहर का तापमान गर्मी, ह्यूमिडिटी और चिपचिपा जैसा हो तो ये भी बच्‍चों का माथा गर्म होने के पीछे एक कारण हो सकता है। अगर माहौल में गर्मी है तो व्‍यसकों के शरीर का तापमान भी बदल जाता है। ठीक इसी तरह वातावरण का असर बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी पड़ता है। अगर आप अपने बच्‍चे के साथ तेज धूप में बाहर निकल रहे हैं, एसी रूम में बैठने के बाद धूप मे जा रहे हैं या बच्‍चे को ज्‍यादा धूप के संपर्क में रख रहे हैं तो ये भी बच्‍चों का माथा गर्म होने का एक कारण हो सकता है। साथ ही इससे बच्‍चों के शरीर पर रैशेज भी पड़ सकते हैं। इसलिए बेबी की खास केयर करना बहुत जरूरी है।

2.बच्‍चों को ज्‍यादा कपड़े पहनाना

क्‍योंकि बच्‍चों का शरीर नाजुक होता है और उन्‍हें सर्दी-गर्मी जल्‍दी लग जाती है इसलिए पेरेंट्स बच्‍चों को ज्‍यादा कपड़े पहनाते हैं। आपको बता दें कि ये बच्‍चों का माथ गर्म होने का एक कारण हो सकता है। यहां तक की सर्दियों में भी अगर आप अपने बच्चे को जरूरत से ज्‍यादा गर्म कपड़े पहनाते हैं तो इससे शिशु असहज हो सकते हैं और इससे उनका माथा गर्म हो जाता है। ऐसी स्थिति में बच्‍चे को बुखार तो नहीं होता लेकिन उनका माथा गर्म हो जाता है। गर्मियों में बच्‍चे को केवल सूती कपड़े पहनाएं और सर्दियों में भी जरूरत से ज्‍यादा कपड़े न पहनाएं।

3.बच्‍चों के दांत आना

यह बच्‍चों का माथा गर्म होने का सबसे सामान्‍य कारण हैं। जब बच्‍चों के दांत आने शुरू होते हैं या जब भी कोई नया दांत आता है तो बच्‍चे का माथा गर्म हो जाता है। इस स्थिति में बच्‍चे को बुखार भी आता है और वो काफी रोते भी हैं। लेकिन डॉक्‍टर कहते हैं कि अक्‍सर बच्‍चे को इस दौरान बुखार नहीं आता है लेकिन स्‍ट्रेस और एंग्‍जाइटी के चलते उनके माथा गर्म हो जाता है। 6 महीने से बड़े बच्‍चों को टीथिंग टॉयज, फ्रोजन कैरट और खीरा देने से राहत मिल सकती है।

निष्कर्ष:- मुझे पूर्ण आशा है की आप लोग भी इस जानकारी को अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों, अपने मित्रों में Share करें, जिससे की हमारे बिच जागरूकता होगी और इससे सबको बहुत लाभ होगा. मुझे आप लोगों की सहयोग की आवश्यकता है जिससे मैं और भी नयी जानकारी आप लोगों तक पहुंचा सकूँ.! 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ