गर्भावस्था के दौरान स्तन या ब्रेस्ट भारी और उनका आकार बड़ा हो जाता है और मां बनने के बाद जब आप बच्चे को दूध पिलाती हैं, तो इस वजह से स्तन या ब्रेस्ट लटक जाते हैं या ढीले पड़ जाते हैं। परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप इन टिप्स को आजमाकर अपने ढीले हुए स्तन या ब्रेस्ट को फिर से टाइट और सुडौल बना सकती हैं।
प्रेगन्सी के दौरान व्यायाम करना बेहद जरूरी होता है। व्यायाम का मतलब ये नहीं कि आप इस दौरान जिमनैजियम करें या फिर भारी वर्कआउट करें। इसका मतलब है कि आप आसान व्यायाम करें जैसे कि योग, ऐरोबिक। ये न सिर्फ आपके स्तन या ब्रेस्ट को स्वस्थ बनाएंगे बल्कि आपके पूरे शरीर और आने वाले बच्चे का स्वास्थ भी अच्छा रहेगा लेकिन ध्यान रहे कि व्यायाम करने से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श कर लें।
पुश-अप से मिलेगा फर्म ब्रेस्ट
पुश-अप ब्रेस्ट को मजबूत और टाइट करता है। ऐसे में पुशअप हर दिन करें। पेट के बल लेट जाएं और अपने हाथों को बगल से जमीन पर रखें। अपना हाथ ऊपर उठाएं ताकि आपकी कोहनी मुड़ सके। पेट तना रहे। धीरे-धीरे छाती को जमीन पर लाएं और फिर अपने आप को फिर से ऊपर उठाएं। इसे अपनी क्षमता के अनुसार दोहराएं।
दीवार को करें पुश
यह स्तनों को टाइट करने के लिए सबसे आसान और सरल अभ्यास है। खड़े होकर दीवार की ओर झुकें। हाथों को दीवार पर लगाकर आगे की ओर झुकें। हाथों से दबाव डालें। इसे लगातार 10 सेकेंड तक दबाकर दबाव डालने की कोशिश करें। फिर वापस की अवस्था में आ जाएं। 10 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
सपोर्टिव ब्रा पहनें
आप उन्हीं ब्रा का चुनाव करें जो आपके ब्रेस्ट को अच्छा शेप दे। इसके लिए आपको अपना ब्रेस्ट साइज पता होना चाहिए। ज्यादातर सलाह ये दी जाती है कि अपने साइज से एक नम्बर कम साइज की ब्रा पहननी चाहिए। इससे ब्रेस्ट आकर्षक दिखाई देते हैं। आजकल बाजार में कई ऐसी ब्रा मौजूद हैं जो कि ब्रेस्ट को बेहतर सपोर्ट करती हैं।
पौष्टिक खाना खाएं
पौष्टिक खाना खाने से भी ब्रेस्ट का ढीलापन कम किया जा सकता है। जिन खाद्य पदार्थ में प्रोटीन और कार्ब्स की मात्रा ज्यादा हो उनका सेवन करें। ये शरीर के आवश्यक तत्वों की पूर्ति करेंगे जिससे स्वस्थ टीशूज बन सकेंगे। एक शोध से पता चला है कि जिन
फलों और सब्जियों में विटामिन बी और ई की मात्रा ज्यादा होती है वो ब्रेस्ट के ढीलेपन को कम कर देते हैं। इसके अलावा जिन खाद्य पदार्थों में फैट की मात्रा कम होती है वो ब्रेस्ट को सही शेप देने में मदद करते है। अंडे की जर्दी, मक्खन, दही जैसे खाद्य पदार्थों को स्तनपान कराने वाली माताओं को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
ब्रेस्टफीडिंग के दौरान पोस्चर रखें सही
अक्सर महिलाएं स्तनपान के दौरान एक गलती करती हैं और वो है बच्चे की तरफ ज्यादा झुक कर स्तनपान कराना ऐसा करने से उनके शरीर का आकार बेडौल हो जाता है। साथ ही स्तनों पर अधिक दबाव आता है और उनमें शिथिलता भी नहीं रहती। इसलिए इस दौरान आप किसी तकिए की मदद से बच्चे को स्तनपान दें ताकि आप का स्तन सही रहे।


0 टिप्पणियाँ